Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
champai soren

चंपई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया

Posted on August 20, 2024August 20, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी बीजेपी नेताओं से कोई मुलाकात नहीं हुई और वह दिल्ली में किसी निजी काम से आए थे

संचार टाइम्स न्यूज़ डेस्क । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की खबरें हाल ही में मीडिया में चर्चा में रही हैं। यह दावा किया गया था कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सोरेन अपने कुछ समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

हालांकि, चंपई सोरेन ने अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए एक नया बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी बीजेपी नेताओं से कोई मुलाकात नहीं हुई और वह दिल्ली में किसी निजी काम से आए थे। सोरेन ने कहा, “मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि बीजेपी में शामिल होने की अटकलें कौन फैला रहा है।”

इससे पहले, चंपई सोरेन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा था कि उनके साथ अत्यधिक अपमान हुआ है, जिसके बाद उन्होंने वैकल्पिक राह तलाशने का मन बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई के पहले सप्ताह में पार्टी नेतृत्व ने बिना बताये उनके सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए। सोरेन ने कहा, “क्या लोकतंत्र में इससे अधिक अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे?”

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। मरांडी ने सोरेन को एक अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि वह अपनी भविष्य की राह का निर्णय स्वयं लेंगे।


Spread the love
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: राहुल गांधी ने भाजपा की ‘लेटरल एंट्री’ योजना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, कहा- कांग्रेस संविधान और आरक्षण की रक्षा करेगी
Next Post: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ाई

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme