crossorigin="anonymous"> जो भगवान श्री राम को लाए हैं उन्हें भारत में लाना है : योगी आदित्यनाथ - Sanchar Times

जो भगवान श्री राम को लाए हैं उन्हें भारत में लाना है : योगी आदित्यनाथ

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सारण में चुनावी विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगे। सारण में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का आत्मीय संबंध है। मैं अयोध्या की पवित्र भूमि से आया हूं। प्रभु श्री राम हमारे लिए सर्वोच्च हैं। बिहार भगवान राम का ससुराल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भगवान श्री राम को लाए हैं उन्हें भारत में लाना है। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने भी जबरदस्त तरीके से हुंकार भरी।

योगी ने कहा कि मोदी की लहर चल रही है और भाजपा तथा एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होगी। योगी आदित्यनाथ ने राजद और कांग्रेस पर भी जबरदस्त तरीके से हमला किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम भक्त और देशद्रोही सोच के बीच है। जिन चार चरणों में चुनाव हो चुके हैं उसमें पूरे देश में सुनामी दिखाई दे रही है। मोदी की सुनामी। उन्होंने कहा कि आप लोगों का उत्साह देखकर इसमें कोई शक नहीं है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राज्य वाले बिहार में लालटेन युग लाना चाहते हैं।

योगी ने कहा कि पहले बिहार के लोग हैं पहचान की संकट से जूझ रहे थे। एनडीए सरकार में बिहार की स्थिति बदली है। योगी ने साफ तौर पर कहा कि हमने उत्तर प्रदेश से माफिया राज को खत्म किया है। वहां की कानून व्यवस्था अच्छी हुई है। डबल इंजन की सरकार में विकास तेज रफ्तार से हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने हेतु यहां की जनता तीसरी बार ‘मोदी सरकार’ चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आरजेडी भी देश के लिए समस्या बन चुकी है। इस समस्या से जितनी जल्दी बिहार मुक्ति पा ले… यूपी ने तो इस समस्या का समाधान कर दिया है।


Spread the love