crossorigin="anonymous"> तिहाड़ जेल में हमले में दो कैदी घायल - Sanchar Times

तिहाड़ जेल में हमले में दो कैदी घायल

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दो अन्य कैदियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल कैदियों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार को जेल नंबर-9 में हुई। अधिकारी ने बताया कि दोनों कैदियों पर प्रतिद्वंद्वी समूह के एक कैदी द्वारा हमला किए जाने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Spread the love