
इलाहाबाद उच्च न्यायालय से निठारी कांड में बरी होने के तीन दिन बाद शुक्रवार दोपहर मोनिंदर सिंह पंढेर को लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया। उनका वकील रिहाई परवाना लेकर सुबह पहुंचा था।
पंढेर और उनके वकील सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली पर 18 मासूमों और एक महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। 16 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड में सीबीआई कोर्ट से फांसी की सजा पाए सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को दोषमुक्त करार दिया था। उच्च न्यायालय से बरी होने पर शुक्रवार को लुक्सर जेल में बंद मोनिंदर सिंह पंढेर को रिहा किया गया।

