
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अग्रणी महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर साझा की, जो साड़ी पहने हुए थीं और भारतीय पारंपरिक संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया: भारत की प्रमुख महिला वैज्ञानिक, वे सभी ¨बदी, सिन्दूर और मंगल सूत्र के साथ.. सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक.. भारतीयता का सच्चा सार।

