Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
akhilesh

संविधान बचाने का चुनाव, INDIA गठबंधन के पक्ष में जनता ने कर रही वोट : अखिलेश यादव

Posted on May 8, 2024 By Chhavi Singh

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि देश में लोकसभा चुनाव संविधान के “रक्षकों” और उसके “भक्षकों” के बीच मुकाबला है। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, यादव ने कहा कि जनता ने अब तक हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी और इंडिया ब्लॉक का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये चौथे चरण का चुनाव होने जा रहा है, अभी तक जितने चरण हुए हैं समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन के पक्ष में जनता ने सबसे ज्यादा वोट किया है। पहले चरण से जो हवा चली है उसने भारतीय जनता पार्टी को पलट दिया है।

सपा नेता ने कहा कि पिछले दस साल का हिसाब किताब निकालें इन भारतीय जनता पार्टी के लोगों की हर बात झूठी निकली, हर वादा झूठा निकला। उन्होंने कहा कि 16 लाख करोड़ रुपए बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन गरीबों और किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। INDIA गठबंधन और समाजवादी सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग अग्निवीर को स्वीकर नहीं कर सकते हैं, जब भी समाजवादी सरकार बनेगी अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करने का काम करेंगे। इन्होंने महंगाई बढ़ा दी, बेरोजगारी बढ़ा दी, नौकरी ले ली, किसानों को धोखा दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग संविधान बदलना चाहते हैं और हम लोग संविधान बदलने वालो को बदल देंगे। ये संविधान बचाने का चुनाव भी है। फर्रुखाबाद में अखिलेश ने कहा कि मैं सोचता हूं कहां से बात शुरू करुं, ये जो नौजवान दिखाई दे रहे हैं इन्होंने मन बना लिया है, ठान लिया है इस बार ये बीजेपी सरकार बचेगी नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा किसान कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है, इन लोगों ने बड़े- बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपए माफ कर दिया लेकिन हमारे गरीब और किसान जिनका लाखों का कर्ज था उसको माफ नहीं किया।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: भगवा पार्टी वोट खरीदने के लिए लोगों को दे रही है 5,000, 10,000 और 15,000 रुपये : ममता
Next Post: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का ईडी ने किया विरोध

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया