Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
rajsthan

शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेगी राजस्थान

Posted on May 19, 2024May 19, 2024 By Chhavi Singh

राजस्थान रॉयल्स चार मैचों के हार के सिलसिले को तोड़कर रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में चोटी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने उतरेगी। सोलह अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बना चुके रॉयल्स लगातार चार मैच हार चुके हैं। पिछले दो मैचों में टीम 150 के पार भी नहीं पहुंच सकी और अब इंग्लैंड के जोस बटलर के स्वदेश लौटने के बाद उसकी राह और कठिन हो गई है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल, कप्तान संजू सैमसन और स्थानीय हीरो रियान पराग को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।

प्लेआफ में शीर्ष दो में रहकर जाने से उनके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके रहेंगे। केकेआर के 19 अंक है और उसका शीर्ष पर रहना तय है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने से उसे एक अंक मिला। केकेआर के हौसले बुलंद हैं लेकिन उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मई को ईडन गार्डंस पर हुए मुकाबले के बाद से केकेआर ने बारिश की भेंट हुए इस मैच के अलावा कोई मुकाबला नहीं खेला है।

अहमदाबाद जाकर एक दिन के अभ्यास के लिए कोलकाता लौटना और फिर आखिरी लीग मैच के लिए गुवाहाटी जाना थकाऊ रहा होगा और इससे उनकी लय पर असर पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि मेंटोर गौतम गंभीर की टीम इस लय को बरकरार रख पाती है या नहीं। उसके पास फॉर्म में चल रहा इंग्लैंड का सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट भी नहीं है जो पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। केकेआर के दो सलामी बल्लेबाजों साल्ट और सुनील नरेन ने मिलकर इस सत्र में सात अर्धशतक और एक शतक समेत 182 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 897 रन बनाए हैं।

साल्ट की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज ले सकते हैं लेकिन मैदान पर उतरते ही साल्ट की तरह आक्रामक खेलने की उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती। इस सत्र में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। केकेआर की बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल पर होगा। मैच में बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

खेल

Post navigation

Previous Post: सनराइजर्स की नजरें किंग्स पर जीत दर्ज कर दूसरे पायदान पर
Next Post: मनोज तिवारी ने मुझ पर कराया हमला : कन्हैया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया