Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
student

नीट यूजी : छात्र संगठनों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Posted on July 4, 2024 By Chhavi Singh
  • कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे को लेकर अलग से विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ के घटक दलों के छात्र सगठनों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी और कुछ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बुधवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।

उधर, कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे को लेकर अलग से विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी विरोधी’ नारे लगाए और विरोध स्वरुप अपने सिर मुड़वाए। पिछले सप्ताह एनटीए कार्यालय में घुसने और उसके प्रवेशद्वार पर ताला और चेन लगाने के आरोप में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

आइसा, एसएफआई, एआईएसएफ, समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई के सदस्यों ने मार्च निकाला। छात्र समूहों ने एनटीए को खत्म करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धम्रेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रवेश परीक्षाओं के विकेंद्रीकरण की मांग की। हालांकि यूजीसी-नेट को रद्द कर दिया गया। दोनों मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। सीएसआईआर-यूजीसी-नेट और नीट-पीजी जैसी दो अन्य परीक्षाओं को एहतियाती कदम उठाते हुए रद्द कर दिया गया।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवीजी, समाजवादी युवाजन सभा के अध्यक्ष फहाद आलम, सीवाईएसएस (आम आदमी पार्टी) के राष्ट्रीय प्रभारी अनुराग, युवा राजद के अध्यक्ष आईन अहमद और कुछ अन्य संगठनों के प्रमुखों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि‘प्रधानमंत्री को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए और जल्द से जल्द नीट-यूजी की परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा करानी चाहिए।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया‘ के घटक दलों की युवा शाखाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख छात्र समूह ‘इंडिया यूथ फ्रंट’ ने बुधवार को कहा कि वह नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक की कथित घटनाओं के खिलाफ आठ जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: पवन सिंह की फिल्म सूर्यवंशम का ट्रेलर रिलीज
Next Post: फिर बने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया