Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
tomar

करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य रवाना

Posted on July 28, 2024July 28, 2024 By Chhavi Singh

हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर शिवभक्त श्री गौरव चौधरी, श्री भूपेंद्र तोमर, श्री अश्विनी तोमर अपने इलाके के शिवालय में पहुंच शिवलिंग पर अर्पित करेंगे गंगा जल

संचारटाइम्स.न्यूज़। सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी विधिवत रूप से शुरू हो गई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं। हरिद्वार में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पवित्र जल लेने हरिद्वार आ रहे हैं और यहां से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। वहीं हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर शिवभक्त श्री गौरव चौधरी, श्री भूपेंद्र तोमर, श्री अश्विनी तोमर जिला बागपत तहसील बडौत, ग्राम लोयन मलकपुर के लिए कलश में गंगा जल भर उसे अपने कंधे पर लटका कर अपने इलाके के शिवालय में पहुंच शिवलिंग पर अर्पित करेंगे।


शिवभक्त कांवडिए सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर गंगाजल ले जाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं. हरिद्वार में दूसरे प्रदेशों से आने वाले शिवभक्त अपने कंधों पर 11, 21, 31, 51 लीटर या उससे अधिक गंगाजल लेकर जा रहे हैं। हरिद्वार में मां गंगा का सबसे अधिक महत्व बताया गया है, इसलिए हर साल उत्तर भारत के करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य को जाते हैं।


कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। सावन के महीने अथवा श्रावण मास में भोलेनाथ के भक्त गंगा तट पर जाते हैं। वहां स्नान करने के बाद कलश में गंगा जल भरते हैं, फिर कांवड़ पर उसे बांध कर और अपने कंधे पर लटका कर अपने-अपने इलाके के शिवालय में लाते हैं और शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। श्रावण के पूरे महीने कांवड़िए महादेव को प्रसन्न करने के लिए मीलों पैदल चलकर यात्रा करते हैं। कांवड़ में गंगा नदी से जल भरकर लाते हैं और सावन शिवरात्रि पर उस जल से अभिषेक करते हैं। आपने देखा होगा कांवड़ यात्रा में ‘बोल बम-बम भोले का नारा’ चारों और गूंजता है।
बोल बम में बम शब्द ब्रह्मा, विष्णु, महेश एवं ओमकार का प्रतीक माना गया है। बोलबम को सिद्ध मंत्र माना जाता है। इसे बोलने से श्रद्धालु के शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जो भक्तों को शक्ति प्रदान करता है। कहते हैं कि जब हनुमान जी को शक्ति की आवश्यकता होती थी तो वो राम नाम का जाप करते थे उसी तरह कांवड़िए थका हुआ महसूस करते हैं या फिर दूसरे कांवड़ियों में जोश भरना होता है तो वह बोल बम का जयकारा लगाते हैं।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: संतोष गंगवार ने PM मोदी का आभार जताया, कहा- जो नयी जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरेंगे
Next Post: सपा की बैठक के बाद लिया गया फैसला, यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडे

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया