Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
vandebharat

पीएम आज दिखाएंगे 3 वंदे भारत को हरी झंडी

Posted on August 31, 2024August 31, 2024 By Chhavi Singh

पांच वर्ष के भीतर देश के तमाम शहरों से सौ से अधिक अत्याधुनिक सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रेनों को देने का सिलसिला बरकरार है। 102 वंदे भारत ट्रेनों के बेड़े में कल (शनिवार को) तीन नई वंदे भारत ट्रेनें फिर शामिल हो रही हैं। इन नई ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई वंदे भारत ट्रेन मदुरै से बेंगलुरु , चेन्नई से नागरकोइल और मेरठ से लखनऊ के बीच में चलेंगी।


अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की मांग निरंतर बढ़ रही है और यह यात्रियों को बेहद पसंद आ रही है। लिहाजा बड़ी संख्या में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है और जैसे-जैसे इनके रैक तैयार हो रहे हैं ,उन्हें अत्यधिक मांग वाले शहरों से चलाया जा रहा है। कम समय में अधिक दूरी की आरामदायक सफर के कारण वंदे भारत ट्रेन यात्रियों में लोकप्रिय हो रही है। अभी तक देश के करीब करीब सभी राज्यों से और कई राज्यों में एक से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

रेलवे कल जिन तीन वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। वे देश के अति महत्वपूर्ण शहर हैं। उत्तर प्रदेश का मेरठ ऐतिहासिक शहर है जहां से कल पहले वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को मिल रही है। यहां से उनका लखनऊ आना -जाना सुखद हो सकेगा। दूसरी ट्रेन मदुरै से बेंगलुरु के लिए चलाई जा रही है। मदुरै मीनाक्षी देवी मंदिर के लिए ख्याति वाला शहर तो है ही। साथ बेंगलुरु से यहां आने- जाने वाले लोगों के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत उनकी मांग को पूरा करेगी। तीसरी ट्रेन चेन्नई से नागरकोइल के लिए चलाई जा रही है। यह दोनों शहर भी रेल यातायात नेटवर्क के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में सात माह में 20 हजार नौकरियां
Next Post: झारखंड : भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया