Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Capture 40

जन सुराज ने रोहतास सासाराम में किया होली मिलन समारोह, पत्रकारों संग मनाया उत्सव

Posted on February 26, 2025February 26, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

जन सूरज पार्टी ने रोहतास जिले में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें सासाराम अनुमंडल के सभी पत्रकारों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम रोहतास जिला के जन सुराज पार्टी कार्यालय मै  संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव रंजय सिंह, जिला महिला अध्यक्ष गीता कुशवाहा, जिला मुख्य प्रवक्ता विनोद कुमार तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया शर्मा, प्रदेश कोर कमिटी सदस्य पूनम पासवान भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान, जन सूरज के नेताओं ने पत्रकारों के योगदान की सराहना की और उन्हें होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने मीडिया और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि समाज के समक्ष सटीक और सकारात्मक जानकारी प्रस्तुत की जा सके।

जिला मुख्य प्रवक्ता विनोद कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाते हैं। उनका निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”

WhatsApp Image 2025 02 25 at 18.26.09

जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि मीडिया और पार्टी के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो, जिससे जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।”

प्रदेश कोर कमिटी सदस्य पूनम पासवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पत्रकारों के साथ मिलकर समाज के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के अंत में, सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाया और मिठाइयाँ बाँटकर होली की खुशियाँ मनाईं। इस अवसर पर पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और जन सूरज पार्टी के इस पहल की सराहना की।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास पुलिस ने नासरीगंज लूट मामले में किया बड़ा खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
Next Post: सासाराम में आयोजित हुआ सुनील ज्वाला 20-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, 5 टीमों ने लिया भाग

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme