Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
WhatsApp Image 2025 03 12 at 21.48.01

जिले के रोहतास प्रखंड में आयोजित समीक्षा बैठक, आकाशीय रज्जू मार्ग परियोजना की प्रगति पर चर्चा

Posted on March 14, 2025March 14, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

जिले के रोहतास प्रखंड स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से रोहतासगढ़ पर बन रहे आकाशीय रज्जू मार्ग की स्थिति की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2025 03 12 at 21.48.01 1

जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि रोहतासगढ़ पर आकाशीय रज्जू मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, और इसे जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना के तहत कुल सात टावरों का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। साथ ही, वायर रोपवे और ऑक्टा माउंट के फेब्रिकेशन का कार्य भी चल रहा है और जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

यह परियोजना पूरी होने के बाद पर्यटकों के लिए चौरासन सीढ़ी, मंदिर और रोहतासगढ़ किला के दर्शन बेहद आसान हो जाएंगे। इसके अलावा, पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन भी अधिक सुलभ हो जाएगा, जिससे उनके जीवन में काफी सुधार आएगा। इस परियोजना के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में भी व्यापक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जिला पदाधिकारी ने आगे कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 1265.00 लाख रुपये है, और इसके सफलतापूर्वक पूरा होने से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की समृद्धि में भी योगदान होगा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: संचार टाइम्स ब्यूरो प्रमुख हैदर अली रोहतास की तरफ से होली और रमज़ान की बहुत बहुत मुबारकबाद
Next Post: सासाराम विधानसभा के सम्मानित नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme