Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 24 201941

सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में अंधाधुंध फायरिंग, वर्चस्व की लड़ाई में तीन बदमाश गिरफ्तार

Posted on June 24, 2025June 24, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


बिहार के सासाराम में रविवार की रात डिज्नीलैंड मेला में हुई अंधाधुंध फायरिंग ने मेले में अफरा-तफरी मचा दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मदैनी के पास की है, जहां आपसी विवाद और इलाके में वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से तीन अपराधियों ने फायरिंग की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सागर टीओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. साहिल, मो. अरमान और मो. नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Screenshot 2025 06 24 202018

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मो. साहिल पर पिछले महीने पुलिस पर हमले का आरोप भी लग चुका है। यह तीनों युवक एक गैंग बनाकर सासाराम और आसपास के इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। इसी मकसद से इन्होंने डिज्नीलैंड मेले में मामूली विवाद को लेकर हथियार निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी।

घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां भीड़भाड़ वाले मेलों में बदमाश खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास में दिल दहला देने वाली लव स्टोरी: पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की ऑटो चालक पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
Next Post: बिहार में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी, सासाराम में जौहर आजाद ने की घोषणा

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया