Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 08 135512

बिहार विधानसभा चुनावी वर्ष में तेजस्वी के ‘A to Z’ फार्मूला की शुरुआत, क्षत्रिय महासम्मान यात्रा बनी रणनीतिक मंच

Posted on August 8, 2025August 8, 2025 By Chhavi Singh

इस रणनीति की शुरुआत राजद के वरिष्ठ नेता और राबड़ी देवी के करीबी माने जाने वाले आशुतोष सिंह ने सासाराम से की


हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। विधानसभा चुनावों के साल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘A to Z’ फार्मूला को ज़मीन पर उतारने की कवायद अब तेज हो गई है। इस रणनीति की शुरुआत राजद के वरिष्ठ नेता और राबड़ी देवी के करीबी माने जाने वाले आशुतोष सिंह ने सासाराम से की है, जहां उन्होंने ‘क्षत्रिय महासम्मान यात्रा’ के बहाने तेजस्वी यादव की व्यापक सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश का संकेत दे दिया।

Screenshot 2025 08 08 135532

रोहतास से मिली शुरुआत

सासाराम (रोहतास) से शुरू हुई इस ‘क्षत्रिय महासम्मान यात्रा’ को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आशुतोष सिंह ने इस यात्रा को सिर्फ क्षत्रिय समाज तक सीमित न बताते हुए इसे एक बड़ी सामाजिक एकजुटता का प्रारंभ बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तेजस्वी यादव के ‘A to Z’ यानी सभी जातियों और वर्गों को जोड़ने की नीति की दिशा में पहला कदम है।

Screenshot 2025 08 08 135548

जल्द घोषित होगी तेजस्वी की अधिकार यात्रा

आशुतोष सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजद सुप्रीमो तेजस्वी यादव की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की तारीख जल्द ही तय की जाएगी, लेकिन उससे पहले पार्टी के ज़मीनी कार्यकर्ता और नेता समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़ने की पहल कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज के सम्मान की यह यात्रा उसी दिशा में एक मजबूत संकेत है।

एनडीए के लिए बन सकती है मुश्किल

बिहार में जातीय समीकरण हमेशा से राजनीति की धुरी रहे हैं। तेजस्वी यादव की ओर से ‘A to Z’ फार्मूले के तहत सभी वर्गों को जोड़ने की रणनीति अगर सफल होती है, तो यह एनडीए के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। खास तौर पर तब जब बीजेपी और जेडीयू के बीच भीतरघात और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।

क्षत्रिय समाज को साधने की कोशिश

‘क्षत्रिय महासम्मान यात्रा’ के जरिए राजद ने संकेत दिया है कि वह अब परंपरागत वोटबैंक से बाहर निकलकर सवर्ण समाज को भी साधने की तैयारी में है। आशुतोष सिंह जैसे सवर्ण नेता की अगुवाई में यह यात्रा एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो यह संदेश देता है कि तेजस्वी यादव अब समावेशी राजनीति की ओर अग्रसर हैं।

तेजस्वी यादव की ‘A to Z’ रणनीति अगर ज़मीनी स्तर पर असर दिखाती है, तो बिहार का चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है। ‘क्षत्रिय महासम्मान यात्रा’ के बहाने राजद ने अपना पहला कदम बढ़ा दिया है और अब सभी की निगाहें तेजस्वी की आगामी अधिकार यात्रा पर टिकी होंगी, जो राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकती है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: डालमियानगर डिहरी नगर परिषद परिसर में प्रोजेक्टर युक्त मॉडल सभागार का उद्घाटन
Next Post: नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर के प्रधानमंत्री बने : राहुल गांधी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया