Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Capture 12

सासाराम: दुर्गा पूजा को लेकर नगर पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासनिक सहयोग पर हुआ विचार-विमर्श

Posted on September 14, 2025September 14, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पूजा समिति, सासाराम की एक अहम बैठक शिव घाट मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न लाइसेंसधारी पूजा पंडालों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 09 14 at 15.56.53

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान आने वाली सामाजिक, प्रशासनिक और तकनीकी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य रूप से सड़कों की मरम्मती, स्वच्छता, और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जिला प्रशासन से सहयोग लेने की योजना बनाई गई।

WhatsApp Image 2025 09 14 at 15.56.52

डॉ. शिवनाथ चौधरी, अध्यक्ष, नगर पूजा समिति सासाराम: “पारंपरिक तरीके से सदियों से दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों के कारण कई बार थोड़ी-बहुत समस्याएं सामने आ जाती हैं। फिर भी हम सभी मिलकर उत्सव को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि समिति और पंडाल आयोजकों के बीच आपसी समन्वय से ही भव्य और सुरक्षित दुर्गा पूजा सुनिश्चित की जा सकती है।

प्रमुख बिंदु जो बैठक में उठाए गए:

सड़कों की मरम्मत एवं सफाई व्यवस्था की निगरानी

पूजा पंडालों के पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था

सुरक्षा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन से सहयोग

भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता

प्रशासन के दिशा-निर्देशों की समय पर जानकारी और अनुपालन

समिति ने इस बात पर जोर दिया कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: हिन्दी दिवस पर विचार-गोष्ठी एवं कवि-सम्मेलन का आयोजन, साहित्य और संस्कृति की झलक से सराबोर हुआ सासाराम
Next Post: सासाराम : तालाब में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
Follow us on Social Media

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme