Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
siraj

फाइनल के मुकाबले में मोहम्मद सिराज श्रीलंका के बल्लेबाजों को दिन में दिखा दिए तारे

Posted on September 17, 2023 By Sanchar Times News

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मैदान में उतरते ही श्रीलंका को अपने इस फैसले पर पछताना पड़ा। भारतीय टीम के पेस अटैक ने मैदान में उतरते ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।

इस मैच में श्रीलंका बाजू के लंका लगाने वाले हीरो रहे युवा पेसर मोहम्मद सिराज जिन्होंने चार रन देकर पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया। इस मैच में मोहम्मद सिराज की गेंद से कहर बरपा है। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर पूरी की पूरी श्रीलंका की टीम को बैक फुट पर धकेल दिया। मैच में सिराज के पास हैट्रिक का भी मौका था हालांकि हैट्रिक लगाने से वह चूक गए। मगर जिस तरह से सिराज की गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों ने घुटने के उसने पूरी श्रीलंका की टीम की कमर ही तोड़ दी।

बता दें कि मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर पाथुम निसांका को अपना शिकार बनाया। इसके बाद तीसरी गेंद में उनका शिकार सदीरा समरविक्रमा बने। चौथी गेंद पर चरिथ असलंका को उन्होंने पवेलियन लौटाया। इस ओवर की अंतिम गेंद पर सिराज ने धनंजय डी सिल्वा का भी विकेट चटका और श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।

इस मैच में श्रीलंका की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में श्रीलंका के विकेट लेने का खाता जसप्रीत बुमराह ने खोला। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कुसल परेरा को शिकार बनाया, जो शून्य पर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने की लाइन लग गई। आलम से रहा कि महज 12 रनों में ही पांच श्रीलंकाई बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

मोहम्मद सिराज ने दिखाया जलवा

इस मैच में बुमराह ने जहां विकेट लेकर अपना खाता खोला। वहीं मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका पर जो कहर बरपाया है उससे पूरी टीम हैरान रह गई है। सिराज की कातिलाना गेंदबाजी के आगे जबतक बल्लेबाज कुछ समझ पाते तब तक वो पवेलियन लौट चुके थे।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां के बिना मना रहे हैं जन्मदिन…
Next Post: कंगना ने भगवान राम से की पीएम मोदी की तुलना

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया