Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
afgang

अफगानिस्तान : भूकंप में 2 हजार लोगों की मौत

Posted on October 9, 2023 By Chhavi Singh

पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,000 तक पहुंच गई है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। यह देश में दो दशकों में आए सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक है। मृतकों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।
देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार को 6.3 तीव्रता के भीषण भूकंप से मची तबाही में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी भूगर्भीय सव्रेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। इसके बाद 6.3, 5.9 और 5.5 तीव्रता के तीन अन्य झटके भी महसूस किए गए। रविवार को हेरात में लोगों ने इमारतों के मलबे से मृतकों और घायलों को निकालने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में लोगों को गर्दन तक मलबे में दबी एक बच्ची को बचाते हुए देखा गया। सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रयान ने बताया कि हेरात में भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या शुरुआत में बताई गई संख्या से कहीं अधिक है। उन्होंने तत्काल मदद की अपील करते हुए कहा कि गांव तबाह हो गए हैं और सैकड़ों लोग मलबे में दबे हुए हैं। रयान ने कहा, ‘2,060 लोगों की मौत के अलावा 1,240 लोग घायल हो गए और 1,320 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।’ संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने क्षेत्रीय अस्पताल में चार एम्बुलेंस भेजी हैं। कम से कम तीन मोबाइल स्वास्थ्य दल जेंदा जन जिले के रास्ते में हैं जो सबसे प्रभावित इलाकों में से एक है। ‘डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ ने हेरात क्षेत्रीय अस्पताल में पांच चिकित्सा शिविर लगाए हैं। चिकित्सकों ने 300 से अधिक मरीजों का इलाज किया है। अफगान रेड क्रीसेंट सोसाइटी के प्रवक्ता इरफानुल्लाह शरफजई ने बताया कि सात दल बचाव प्रयासों में जुटे हुए हैं जबकि अन्य दल आठ नजदीकी प्रांतों से पहुंच रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान ने कहा कि वह भूकंप से काफी दुखी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम भूकंप प्रभावित लोगों की तत्काल आवश्यकताओं का पता लगाने के लिए अफगान प्राधिकारियों के संपर्क में हैं।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अच्छी कहानी पर आधारित फिल्म में काम चाहती हैं : काजोल
Next Post: इजराइल हिंसा में 10 नेपाली नागरिकों की मौत की पुष्टि

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया