Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
rashan

झारखंड : 150 लाभार्थियों के राशन को फर्जी तरीके से राशन वितरण विक्रेता ने किया गबन, प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान

Posted on October 31, 2023October 31, 2023 By Chhavi Singh

सुनील भगत, ओमप्रकाश सिंह तथा हजारी प्रसाद गुप्ता के मिलीभगत से लाभार्थियों के राशन की हो गई लूट

मेदिनीनगर (पलामू) संचार टाइम्स.न्यूज। राशन खाद्यान्न की लूट का नेटवर्क गहरा है। ई-पॉस मशीनों से आधार कार्ड को लिंक कर राशन वितरण की फूल प्रूफ व्यवस्था में ही सेंध लगा दी गई। अंदेशा जताया गया है कि मिलीभगत के बिना यह फर्जीवाड़ा संभव नहीं है। अगर मामला गबन का है तो जिला प्रशासन मूक क्यों बना हुआ है और इस मामले पर कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा। गंभीर मामला यहां सामने आया है।

सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त कार्यालय 818/ आ. दिनांक 9-8-2023 के अधार पर जन वितरण प्रणाली बिक्रेता सुनील भगत लाइसेंस संख्या 1/1994 पंचायत बारालोटा में 114.15 क्विंटल खाद्यान्न के गबन करने पर उनको निलंबित कर दिया गया था। निलंबित के बाद नजदीकी जन वितरण प्रणाली बिक्रेता ओम प्रकाश सिंह (लाइसेंस संख्या 01/2000, पंचायत बारालोटा) से समब्द्ध किया गया था। इसी अधार पर ओमप्रकाश सिंह को सुनील भगत के लगभग 150 लाभार्थियों के जून 2023 के राशन का वितरण किया जाना था। लेकिन उन सभी लाभार्थियों के राशन का वितरण ओमप्रकाश सिंह द्वारा नहीं किया गया बल्कि सुनील भगत के राशन दुकान के सभी लाभार्थियों को यह कहकर कि उनका राशन जन वितरण प्रणाली बिक्रेता हजारी प्रसाद गुप्ता (अनुज्ञप्ति संख्या 4/2018) जमुने पंचायत से मिलेगा कहकर उनकी बाद टाली दी गई। जबकि सुनील भगत के दुकान की दूरी वहां से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है। इस प्रकार सभी लाभार्थियों से जून 2023 के राशन वितरण हेतु फर्जी तरीके से हजारी प्रसाद गुप्ता के दुकान पर ई-पास मशीन से अंगूठा लगवाया गया तथा राशन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इसमें मृत कार्डधारी स्व. मंजू देवी (कार्ड सं.-202005570018) के नाम में विकास साहू का नाम दर्शाकर भी अंगूठा लगवाया गया है। इस प्रकार सुनील भगत, ओमप्रकाश सिंह तथा हजारी प्रसाद गुप्ता के मिलीभगत से जून 2023 में लगभग 150 लाभार्थियों के राशन का सम्पूर्ण गबन कर लिया गया।

ज्ञात हो कि जून 2023 का हजारी प्रसाद गुप्ता को मात्र अपने ही दुकान के लाभार्थियों को राशन बांटने का आवंटन प्राप्त था। जबकि इनके द्वारा अपने लाभार्थियों से अधिक (लगभग 1़50 लाभार्थियों का ई-पास मशीन में दर्शाया गया है। इसके विरूद्ध कई कार्डधारियों ने मुझे लिखित शिकायत दिया है। जिसके कारण मैंने दिनांक 17-8-2023 को सचिव खाद्य आपूर्ति मंत्रालय झारखंड सरकार को (20 सूत्री क्रियान्वयन समिति, तेजू साव, अध्यक्ष पलामू- झारखंड) के पत्र के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराते हुए जांच कराने तथा कार्रवाई कराने का आग्रह किया। इसकी प्रति उपायुक्त पलामू तथा आपके कार्यालय को भी उपलब्ध करायी गई थी। परन्तु शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रतीत होता है कि इस गबन में अधिकारियों की भी मिलिभगत है। इस गबन की जाँच यथाशीघ्र कराकर दोषी व्यक्ति को दंडित किया जाय। जल्द से जल्द मामले को भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकायुक्त रांची को प्रेषित कर जांच के आदेश दिए जाएं।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: बीजेपी-बीआरएस ने तेलंगाना के लोगों से 1 लाख करोड़ रुपये लूटे : राहुल गांधी
Next Post: राजस्थान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा, अराजकता, गुंडागर्दी और आतंकवाद समाज के लिए अभिशाप

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया