crossorigin="anonymous"> अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता संग जुड़ा ; मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए दोनों - Sanchar Times

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता संग जुड़ा ; मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए दोनों

Spread the love

मलाइका और 33 वर्षीय हीरा व्यापारी हर्ष मेहता को फिर एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया; कॉन्सर्ट से शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें तेज़

ST.News Desk : अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में नया साथी आने की चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब अभिनेत्री का नाम 33 वर्षीय हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। सोमवार 26 नवंबर को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद से उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं।

एयरपोर्ट पर मलाइका और हर्ष थोड़ी दूरी बनाकर चलते हुए दिखाई दिए, लेकिन बाहर निकलते समय दोनों एक ही कार में बैठे। पहले मलाइका कार में पहुंचीं और कुछ देर बाद हर्ष भी उसी कार में जाकर बैठ गए। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हर्ष और मलाइका की डेटिंग की खबरें 29 अक्तूबर को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट से शुरू हुई थीं, जहां दोनों को साथ देखा गया था। कॉन्सर्ट के दौरान दोनों एक-दूसरे से बातें करते नजर आए थे और शो खत्म होने के बाद साथ ही बाहर निकले थे।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन कपूर 2018 से रिश्ते में थे। लेकिन 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने खुद स्वीकार किया था कि वह अब सिंगल हैं।

मलाइका का करियर
50 वर्षीय मलाइका अरोड़ा इन दिनों करियर को लेकर काफी सक्रिय हैं। हाल में रिलीज हुए ‘थामा’ के म्यूजिक वीडियो ‘पॉइजन बेबी’ में उनका डांस खूब पसंद किया गया। वह करण जौहर के शो ‘पिच टू गेट रिच’ में नजर आईं और फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ में जज की भूमिका निभा रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/DRgt-VhE5Lh/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2e301d97-c03d-40f7-bc3f-ebfd841debf1


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *