
ST.News Desk

नई दिल्ली | 01 फरवरी 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास का लाभ किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक सीधे पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास (Inclusive Growth) के जरिए ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।



वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में रोजगार सृजन, स्किल डेवलपमेंट और कृषि आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण, आदिवासी क्षेत्रों के विकास और युवाओं के लिए नए अवसर सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

बजट से पहले यह उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 13 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो इससे खपत बढ़ेगी और घरेलू मांग को मजबूती मिलेगी।

बाजार और देशभर के करदाताओं की नजरें अब बजट के टैक्स ऐलानों, सामाजिक योजनाओं और निवेश रोडमैप पर टिकी हुई हैं।


