
ST.News Desk

नई दिल्ली | 01 फरवरी 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश करना शुरू कर दिया है। यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट है। बजट से पहले पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग 7% ग्रोथ की संभावना जताई गई थी, जिससे इस बजट से उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बजट में रोजगार सृजन योजनाओं के विस्तार, पूंजीगत निवेश (Capex) को बढ़ावा देने और EV, सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग व हाउसिंग सेक्टर पर खास फोकस रहने की संभावना है। वहीं, 13 लाख रुपये तक इनकम टैक्स फ्री किए जाने को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
बाजारों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार टैक्स राहत, महंगाई नियंत्रण, निवेश प्रोत्साहन और ग्लोबल रिस्क को लेकर क्या संकेत देती है। बजट के हर बड़े ऐलान का असर शेयर बाजार और आम आदमी की जेब पर सीधे तौर पर देखने को मिल सकता है।

