crossorigin="anonymous"> सीएम योगी का बड़ा बयान : ‘सनातन धर्म से ऊपर कुछ नहीं’, अयोध्या से रचा गया था षड्यंत्र - Sanchar Times

सीएम योगी का बड़ा बयान : ‘सनातन धर्म से ऊपर कुछ नहीं’, अयोध्या से रचा गया था षड्यंत्र

Spread the love

ST.News Desk
अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म और अयोध्या के संघर्ष पर बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि “सनातन धर्म से ऊपर कोई नहीं है। कुछ लोगों ने अयोध्या के खिलाफ षड्यंत्र रचा था, लेकिन सत्य और आस्था की हमेशा जीत होती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या केवल एक नगर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। यहां जो संघर्ष हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखा है, लेकिन आज अयोध्या अपनी दिव्यता और भव्यता के साथ विश्व को मार्गदर्शन दे रही है।

सीएम योगी ने तीन ऐतिहासिक तारीखों का किया उल्लेख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों की तीन अहम तारीखों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा,
“5 अगस्त 2020 को देश के प्रधानमंत्री स्वयं अयोध्या धाम आए और 500 वर्षों के कलंक को समाप्त करते हुए राम जन्मभूमि का शिलान्यास अपने करकमलों से किया।”

उन्होंने आगे कहा, “दूसरी ऐतिहासिक तारीख 22 जनवरी 2024 है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्य संपन्न कराया।”

सीएम योगी ने तीसरी तारीख का उल्लेख करते हुए कहा, “25 नवंबर को विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के मुख्य शिखर पर सनातन धर्म की ध्वजा प्रतिष्ठित की और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि सनातन से ऊपर कुछ नहीं है। सनातन की पताका यूं ही लहराती रहेगी।”

‘यहां तो हनुमान जी स्वयं विराजमान हैं’

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या पर हुए पुराने हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौर में अयोध्या को लहूलुहान करने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा, “जिनके शासन में आतंकी हमले कर अयोध्या को लहूलुहान करने का प्रयास हुआ, उन्हें यह नहीं समझ आया कि जहां प्रभु श्रीराम की कृपा और बजरंग बली की स्वयं रक्षा हो, वहां कोई आतंकी कैसे सफल हो सकता है।”

सीएम योगी ने कहा, “भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे… यहां तो हनुमान जी स्वयं विराजमान हैं, फिर कोई आतंकी यहां कैसे प्रवेश कर सकता है।”

मुख्यमंत्री के इस संबोधन को सनातन धर्म, अयोध्या की सुरक्षा और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना से जोड़कर देखा जा रहा है।


Spread the love