ST.News Desk
दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली का बजट पेश किया। सुबह 10 बजे CM के घर पर कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें बजट को पास किया गया। इसके बाद 10.40 बजे विधानसभा में फोटो ऑपर्चुनिटी हुआ। सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू हुआ। इस बार का बजट ग्रीन बजट है। इस बार बजट में दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक वायु प्रदूषण को कम करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इस बार दिल्ली का बजट 1,03,700 करोड़ का है। बता दें कि रेखा गुप्ता दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश कर रही हैं।
रेखा गुप्ता ने रखी खीर सेरेमनी
बता दें कि इससे पहले सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभु श्री राम, माता सीता और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर पारंपरिक ‘खीर सेरेमनी’ के साथ दिल्ली सरकार के दूसरे बजट सत्र की शुरुआत की थी। इस अवसर पर डॉक्टरों, किन्नर समुदाय, किसानों, स्कूल की बालिकाओं, मंत्रियों और विधायकों को खीर परोसी गई, जो बजट की दिशा और विजन तय करने वाली समावेशी भावना को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का हर वर्ग विकास यात्रा का सहभागी है। यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक सोच का प्रतीक है, जहां समृद्धि का अर्थ केवल संसाधनों की वृद्धि नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक अवसरों का विस्तार है।

