crossorigin="anonymous"> सासाराम समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, जमीन विवादों का मौके पर हुआ निपटारा - Sanchar Times

सासाराम समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, जमीन विवादों का मौके पर हुआ निपटारा

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम के समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस जनसुनवाई में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद, जन वितरण प्रणाली, पेंशन तथा मोटर व्हीकल से जुड़े हुए सामने आए।

डीएम उदिता सिंह ने कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिली। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को वे जनता की समस्याओं को सुनने के लिए समाहरणालय में उपस्थित रहती हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल निराकरण का प्रयास करती हैं। जिलाधिकारी के इस पहल से आम जनता को विशेष लाभ मिल रहा है, खासकर जमीन संबंधी विवादों में त्वरित हस्तक्षेप से मामलों का समाधान संभव हो रहा है। उनके साथ जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं, जिससे समस्याओं के समाधान में कोई देरी नहीं होती।

डीएम उदिता सिंह की यह जनसुनवाई पहल न केवल प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है, बल्कि जनता और शासन के बीच सीधे संवाद की एक प्रभावी कड़ी भी बन चुकी है।


Spread the love