crossorigin="anonymous"> सासाराम में सांसद सुधाकर सिंह का बिहार सरकार पर कटाक्ष, TRE-3 शिक्षक बहाली को बताया 'दिखावा' - Sanchar Times

सासाराम में सांसद सुधाकर सिंह का बिहार सरकार पर कटाक्ष, TRE-3 शिक्षक बहाली को बताया ‘दिखावा’

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

आज सासाराम में राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार द्वारा TRE-3 शिक्षक बहाली के सिलसिले में 51 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह वही शिक्षक हैं जो नीतीश कुमार के शासन में पीड़ित थे और जिनकी नौकरियों को स्थाई करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद ने अथक प्रयास किए।

सुधाकर सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र बांटना सिर्फ “रिपैकेजिंग” है और स्थाईकरण के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। उनके अनुसार, इसमें कोई नई नियुक्ति नहीं है, बल्कि यह उसी आंदोलन का परिणाम है जो जदयू के शासनकाल में पीड़ित शिक्षकों ने किया था। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव और राजद ने ही इन शिक्षकों की नौकरियों को स्थाई किया, और आज बिहार सरकार उसे सिर्फ “रिपैकेजिंग” के रूप में पेश कर रही है।

सुधाकर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, और सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि बिहार में नौकरियों की बहार आई है, जबकि हकीकत यह है कि राज्य के लाखों लोग आज भी दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं।

यह बयान सांसद सुधाकर सिंह ने सासाराम में क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने के दौरान दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *