Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Capture 14

सासाराम में तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार और नीतीश पर कसा तंज, बिहार में बेरोजगारी और पलायन पर जताई चिंता

Posted on January 22, 2025January 22, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सासाराम में एक संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मोदी सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार में रोजगार और विकास के लिए सरकार के पास कोई स्पष्ट योजना न होने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका समय अब खत्म हो चुका है और वे बिहार का विकास करने के लिए सक्षम नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार केवल गुजरात में योजनाओं का लाभ दे रही है, जबकि बिहार बेरोजगारी और पलायन की समस्या से जूझ रहा है।

तेजस्वी ने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उनके शासन में सबसे अधिक नौकरियां दी गईं। आगामी चुनाव में जीतने पर वे “माँ-बहिन योजना” के तहत हर महिला को 2500 रुपये सीधे उनके खाते में भेजने की घोषणा भी की। इसके अलावा, वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का भी वादा किया।

नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए तेजस्वी ने बिहार को बेरोजगारी, गरीबी और पलायन में सबसे पिछड़ा राज्य बताया। उन्होंने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध और सरकारी कामकाज की स्थिति पर भी सवाल उठाए। विशेष रूप से, उन्होंने परीक्षा लीक की घटनाओं और शराबबंदी की विफलता को लेकर सरकार की आलोचना की।

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ गुजरात में विकास कर रही है और बिहार को उपेक्षित कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब डबल इंजन सरकार की नाकामियों को समझ चुकी है और आगामी चुनाव में इस सरकार का पतन तय है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प 2.0 जारी किया, युवाओं, शिक्षा और रोजगार पर खास ध्यान
Next Post: जन सुराज पार्टी की रोहतास जिला इकाई का गठन, पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme