crossorigin="anonymous"> Jharkhand Maoist Encounter | झारखंड के गुमला मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी समेत 3 माओवादी ढेर - Sanchar Times

Jharkhand Maoist Encounter | झारखंड के गुमला मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी समेत 3 माओवादी ढेर

Spread the love

ST.News Desk

झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के कम से कम तीन सदस्य मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक वन क्षेत्र में हुई।

महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस को बताया, ‘‘मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए।’’ उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है।तीन शव और हथियार बरामद किए गए हैं। पहचान की आगे की प्रक्रिया जारी है।” मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीन लोगों में से एक छोटू उरांव पर 5 लाख का नकद इनाम था। 

सोमवार को इसी तरह के एक अभियान में, सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में एक मुठभेड़ में दो माओवादियों को मार गिराया।महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में तड़के उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब एक तलाशी दल गश्त पर था।


Spread the love