Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 52

काराकाट थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी का बालू माफियाओं से बातचीत करते हुए वायरल वीडियो, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Posted on March 29, 2025March 29, 2025 By Chhavi Singh

SP रौशन कुमार ने कहा, वीडियो की जांच की जा रही है

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)


रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बालू माफियाओं से पैसे के लेनदेन की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में थानाध्यक्ष वर्दी में हैं और बालू ट्रैक्टरों को चलने की अनुमति देने के बदले उनसे 3,000 से 4,000 रुपये की राशि वसूलने की चर्चा करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

यह वीडियो पहले का बताया जा रहा है, लेकिन वायरल होने के बाद रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी रौशन कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही, जिन लोगों ने वीडियो बनाया है, उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष यह भी कहते हुए सुनाई देते हैं कि इलाके में बालू का कारोबार करने वाले माफिया उनसे 9 ट्रैक्टरों का पैसा देते हैं, जबकि 20 ट्रैक्टरों को चलने दिया जाता है। इस लेन-देन की चर्चा ने प्रशासन को स्थिति की गंभीरता का अहसास दिलाया है। फिलहाल, एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: PK ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए नीतीश कुमार और उनके शराबबंदी कानून को जिम्मेदार ठहराया
Next Post: Rohtas : परिवहन विभाग ने 88 करोड़ की वसूली की, अभी भी अभियान जारी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया