सत्ता पर कब्ज़े की साजिश, लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान
बिहार के सासाराम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मनोज सिंह ने राज्य के ताज़ा राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बजाय राजनीतिक जोड़-तोड़ और दबाव की राजनीति के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।
ST.News Desk
बिहार के सासाराम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मनोज सिंह ने राज्य में चल रहे ताज़ा राजनीतिक घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र के साथ खुला खिलवाड़ और जनता के जनादेश के साथ सीधा विश्वासघात है।
मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भली-भांति जानती है कि बिहार की जनता उसे अपने दम पर पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में बैठाने वाली नहीं है। यही कारण है कि भाजपा अब लोकतांत्रिक रास्ते से नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की साजिशों, राजनीतिक दबाव और सत्ता के दुरुपयोग के माध्यम से बिहार की सत्ता पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नीतीश कुमार की वर्तमान परिस्थितियों और उनके स्वास्थ्य को आधार बनाकर नए राजनीतिक समीकरण गढ़े जा रहे हैं, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। यह न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान है, बल्कि बिहार की राजनीतिक संस्कृति पर भी गहरा आघात है। जिस व्यक्ति ने वर्षों तक बिहार का नेतृत्व किया, उसे इस तरह किनारे लगाने की कोशिश सत्ता के अहंकार और अवसरवादी राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।
मनोज सिंह ने आरोप लगाया कि आज बिहार की राजनीति को दिल्ली से संचालित करने की कोशिश हो रही है। राज्यसभा नामांकन से लेकर सरकार के भीतर होने वाले फैसलों तक में केंद्र के शीर्ष नेतृत्व का सीधा हस्तक्षेप यह दर्शाता है कि भाजपा के लिए बिहार की जनता का हित नहीं, बल्कि किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सत्ता का खेल नहीं, बल्कि बिहार के आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला है। यदि भाजपा को लगता है कि वह पर्दे के पीछे की साजिशों और राजनीतिक जोड़-तोड़ से बिहार की जनता की इच्छा को कुचल सकती है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल होगी।
अंत में मनोज सिंह ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता सब कुछ देख और समझ रही है। इतिहास गवाह है कि बिहार की जनता ने हमेशा लोकतंत्र और आत्मसम्मान के खिलाफ होने वाली हर साजिश को करारा जवाब दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि समय आने पर जनता लोकतांत्रिक तरीके से इस सत्ता लोभ और राजनीतिक षड्यंत्र का ऐसा जवाब देगी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
x
इंट्रो:

न्यूज़ कंटेंट: