crossorigin="anonymous"> रोहतास में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का खुलासा, 10 घरों में छापेमारीसासाराम - Sanchar Times

रोहतास में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का खुलासा, 10 घरों में छापेमारीसासाराम

Spread the love

बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराए जाने के मामले का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में कई लड़कियों को बरामद किया गया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ

रोहतास जिले के करवंदिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराए जाने के मामले का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर करीब 10 घरों में एक साथ छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जो खुद को बाहरी बता रहे हैं। वहीं छापेमारी के दौरान कई नाबालिग लड़कियों को भी बरामद किया गया है, जिन्हें फिलहाल पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई, पूरे टोला में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस मामले में सासाराम के एसडीपीओ Kumar Vaibhav ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें दो संदिग्धों सहित कई लड़कियों को बरामद किया गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *