crossorigin="anonymous"> विवादों में घिरे रैपर बादशाह ने मांगी माफी, 50 लड़कियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा - Sanchar Times

विवादों में घिरे रैपर बादशाह ने मांगी माफी, 50 लड़कियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

Spread the love

Badshah अपने गाने “टटीरी” को लेकर हुए विवाद के बाद अब बैकफुट पर नजर आए। राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने माफी मांगते हुए उन्होंने न सिर्फ गलती स्वीकार की, बल्कि 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने और महिला सशक्तीकरण पर नया गाना बनाने का वादा भी किया

ST.News Entertainment Desk

बॉलीवुड सिंगर और रैपर Badshah हाल ही में अपने गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिर गए थे। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हुई। मामला इतना बढ़ गया कि National Commission for Women और हरियाणा महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया।

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह को अपना गाना डिलीट करना पड़ा और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। अब मंगलवार को उन्होंने National Commission for Women के सामने पेश होकर दोबारा माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिया।

बादशाह ने आयोग के सामने यह भी वादा किया कि वे अगले 4 महीनों के भीतर एक ऐसा गाना बनाएंगे, जो महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके सम्मान को समर्पित होगा। इसके अलावा उन्होंने 50 लड़कियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, कुछ दिन पहले रिलीज हुए “टटीरी” गाने में स्कूल ड्रेस में दिखाई गई बच्चियों को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया था। गाने में इस्तेमाल किए गए डांस स्टेप्स और प्रस्तुति को लेकर लोगों ने इसे “ऑब्जेक्टिफिकेशन” बताया और कड़ी आलोचना की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा महिला आयोग ने तुरंत आपत्ति जताई, जिसके बाद गाना हटा दिया गया। इसके बाद National Commission for Women ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया।

पहले भी विवादों में रहे हैं बादशाह

यह पहली बार नहीं है जब Badshah के गाने विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके कई गानों को लेकर आपत्तियां उठती रही हैं।

“टटीरी” विवाद के बाद बादशाह का यह कदम नुकसान की भरपाई और अपनी छवि सुधारने की कोशिश माना जा रहा है। अब देखना होगा कि उनका अगला गाना वाकई समाज में सकारात्मक संदेश देने में कितना सफल होता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *