crossorigin="anonymous"> Valentine’s Day पर सनसनी : नोएडा में कार के अंदर युवक-युवती के शव मिले - Sanchar Times

Valentine’s Day पर सनसनी : नोएडा में कार के अंदर युवक-युवती के शव मिले

Spread the love

ST.News Desk

नोएडा/दिल्ली-एनसीआर: शनिवार को ‘डे ऑफ लव’ के दिन दिल्ली-एनसीआर एक सनसनीखेज घटना से दहल उठा, जब नोएडा के सेक्टर-39 के पास खड़ी एक कार के अंदर युवक-युवती के शव बरामद हुए।

मृतकों की पहचान सुमित और रेखा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए। वे टाटा अल्ट्रोज कार के अंदर मृत अवस्था में मिले।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

घटना की सूचना तब मिली जब राहगीरों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों में तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। कॉल डिटेल, फॉरेंसिक साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है।


Spread the love