crossorigin="anonymous"> राघोपुर में तेजस्वी यादव पीछे, महुआ में तेज प्रताप तीसरे स्थान पर; एनडीए 200 का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक बढ़त की ओर - Sanchar Times

राघोपुर में तेजस्वी यादव पीछे, महुआ में तेज प्रताप तीसरे स्थान पर; एनडीए 200 का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक बढ़त की ओर

Spread the love

ST.News Desk

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं। राघोपुर में 30 राउंडों की गिनती के 11वें दौर तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है।
कुमार के पास 44,929 वोट हैं, जबकि तेजस्वी यादव 40,100 वोटों के साथ 4,829 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने यह सीट 2015 और 2020 में जीती थी, और इस बार भी वह राजद के टिकट पर मैदान में हैं।

महुआ में तेज प्रताप पीछे, संजय कुमार सिंह की बड़ी बढ़त

महुआ सीट पर भी इंडिया ब्लॉक को झटका लग रहा है। ताज़ा रुझानों के अनुसार राजद नेता तेज प्रताप यादव शुरुआत में चौथे स्थान पर थे, लेकिन अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

संजय कुमार सिंह (लोजपा-रालोसपा): 41,000 से अधिक वोटों के साथ आगे

मुकेश कुमार रौशन (राजद, वर्तमान विधायक): लगभग 22,600 वोट

तेज प्रताप यादव: 14,000 से अधिक वोट — संजय कुमार सिंह से लगभग 27,000 वोटों से पीछे

एनडीए ने 200 का आंकड़ा पार किया, 2010 की सफलता दोहराने की ओर

2025 के रुझानों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। 2010 के चुनाव में 206 सीटें जीतने वाला एनडीए इस बार भी उसी स्तर को छूने की स्थिति में दिख रहा है।

नवीनतम रुझान (दोहर 1:40 बजे – चुनाव आयोग):

एनडीए कुल आगे: 202 सीटें

भाजपा: 91

जदयू: 80

लोजपा: 22

हम: 5

आरएलएम: 4

इस तरह एनडीए 200 से अधिक सीटों के साथ बिहार में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है।

विपक्ष सिर्फ 35 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के 1:40 बजे तक प्राप्त डेटा के अनुसार विपक्षी दलों की स्थिति कमजोर है—

राजद: 26 सीटें

कांग्रेस: 4 सीटें

भाकपा (माले): 4 सीटें

माकपा: 1 सीट

बसपा: 1 सीट

AIMIM: 5 सीटें

इस तरह महागठबंधन और उसके सहयोगी कुल मिलाकर 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *