
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिला भाजपा नेत्री शीला सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने के लिए रोहतास जिले के भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक सड़कों पर उतरे। इस अवसर पर जी.टी. रोड स्थित नेहरू पार्क से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह तिरंगा यात्रा सासाराम कलेक्ट्रेट के पास पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान महिला और पुरुष भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वीर सैनिकों को नमन किया। प्रतिभागियों ने कहा कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
यात्रा के माध्यम से लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
