crossorigin="anonymous"> बिहार विधानसभा चुनाव: जिले में 61.81% हुआ मतदान, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी से बढ़ा वोट प्रतिशत - Sanchar Times

बिहार विधानसभा चुनाव: जिले में 61.81% हुआ मतदान, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी से बढ़ा वोट प्रतिशत

Spread the love

हैदर अली संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बिहार विधानसभा के हुए चुनाव में जिले में कुल 61.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहे—

चेनारी: 63.16%

सासाराम: 62.10%

करगहर: 64.11%

दिनारा: 60.73%

नोखा: 60.91%

डिहरी: 63.81%

काराकाट: 57.93%

विदित हो कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत 54.09% रहा था, जबकि इस बार यह बढ़कर 61.81% हो गया है। मतदान प्रतिशत में वृद्धि का मुख्य कारण महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी को बताया जा रहा है। चुनाव के दौरान महिलाओं की लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर देखने को मिलीं, जिससे लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से नजर आई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *