Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
abhishek

अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम का समर्थन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय, अमिताभ और आराध्या भी रहे मौजूद

Posted on January 7, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कुछ महीनों से चर्चा का मुद्दा बने हुए हैं। दरअसल, लंबे समय से रह-रहकर सोशल मीडिया पर जोड़े के अलग होने की खबरें वायरल हो रही थी, जिनपर अब विराम लग गया है। बीते दिन अभिषेक के साथ प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में शामिल होकर ऐश्वर्या ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में मनमुटाव की सभी खबरों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। ऐश्वर्या के साथ आराध्या और अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। तीनों को अभिषेक की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स का समर्थन करते देखा गया।
स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, उनकी बेटी आराध्या और अमिताभ बच्चन अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। बता दें, बीते दिन प्रो कबड्डी लीग के एक मुकाबले में यू मुंबा और अभिषेक की जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच भिड़त हुई। इस मुकाबले में अभिषेक की टीम ने जीत हासिल की। मैच के दौरान ऐश्वर्या, अभिषेक ने अपनी टीम की एक-एक बढ़त का जश्न मनाया।
स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘@SrBachchan, @juniorbachchan और #AishwaryaRaiBachchan सभी #जयपुरपिंकपैंथर्स को मुंबई लेग का पहला गेम जीतते हुए देखने के लिए उपस्थित थे!’ 2022 में भी, ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन की टीम का समर्थन करते देखा गया था। जानकारी के लिए बता दें, अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने 2022 का प्रो कबड्डी लीग का टाइटल अपने नाम किया था।


Spread the love
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: मुंबई में फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी का किया गया आयोजन
Next Post: डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने लालोविच से कहा- WFI पर नियंत्रण नहीं रख सकता IOA, निलंबन हटे

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme