Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
nsa

अमेरिका के NSA ने की पीएम व डोभाल से मुलाकात

Posted on June 18, 2024June 18, 2024 By Chhavi Singh

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सुलिवन ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में जहां प्रधानमंत्री को अवगत कराया वहीं मोदी ने नए कार्यकाल में भारत-अमेरिका व्यापक वैिक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।


पीएमओ ने कहा, ‘एनएसए सुलिवन ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी) पहल के तहत सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा), दूरसंचार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों के बारे में।’ बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी की गति और पैमाने और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैिक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति बाइडन के साथ अपनी हाल की सकारात्मक बातचीत को याद किया। पीएमओ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने वैिक भलाई के लिए व्यापक वैिक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने और नए कार्यकाल में इसे और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।’ बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। भारत वैिक बेहतरी के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैिक रणनीतिक भागीदारी को और सुदृढ करने के लिए प्रतिबद्ध है।’


अजीत डोभाल ने एनएसए सुलिवन से की विस्तृत चर्चा :
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ विस्तृत चर्चा की और इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से महत्वाकांक्षी ‘महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल’ (आईसीईटी) के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया। समझा जाता है कि दोनों शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने आपसी हित के आवश्यक वैिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। सुलिवन 17 से 18 जून तक नयी दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों और उद्योगपतियों का शिष्टमंडल भी आया है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: नीट परीक्षा में कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी : धर्मेंद्र प्रधान
Next Post: झारखंड में मार गिराये गये चार नक्सली

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया