Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
cec

आगामी लोस चुनाव ‘बेदाग’ संपन्न कराए जाएं : सीईसी

Posted on January 12, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मार्च-अप्रैल में होने वाला आगामी लोकसभा चुनाव ‘बेदाग’ संपन्न कराने को कहा।
कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन में कहा, चुनाव की राह कर्तव्य और संकल्प की यात्रा है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के अनुरूप सभी हितधारकों को बेहतर चुनावी अनुभव प्रदान करने के लिए की गई तैयारियों पर भरोसा जताया। दो-दिवसीय सम्मेलन का आयोजन चुनाव योजना, व्यय निगरानी, मतदाता सूची, आईटी अनुप्रयोगों, डाटा प्रबंधन और ईवीएम पर विषयगत चर्चा के साथ-साथ हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों से अनुभव और सीख साझा करने के लिए किया जा रहा है। निर्वाचन आयुक्त अनूपचंद्र पांडे ने कहा, 2024 के आम चुनावों की तैयारियों के लिए पिछले छह महीनों में विभिन्न सम्मेलनों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षणों, संगोष्ठियों का आयोजन किया गया है और इसी कवायद के तहत इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने सम्मेलन में सभी प्रतिभागियों से अपने विचारों और चुनौतियों को स्वतंत्र रूप से साझा करने और चर्चा करने का आग्रह किया। जिन राज्यों में हाल में चुनाव संपन्न हुए, वहां के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने अपने अनुभवों और चुनाव के दौरान अपनाई गई नवीन प्रथाओं के बारे में विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। पिछले कुछ सप्ताह में चंडीगढ़, अहमदाबाद, गुवाहाटी, चेन्नई और लखनऊ में पांच क्षेत्रीय सम्मेलन भी आयोजित किए गए थे। देशभर के 800 से अधिक जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयगत क्षेत्रों पर यहां आईआईआईडीईएम में प्रशिक्षित किया गया।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: जेपी नड्डा ने कांग्रेस की यात्रा को ‘भारत तोड़ो अन्याय यात्रा’ बताया
Next Post: अजय देवगन की बड़ी प्रशंसक हैं : वाणी कपूर

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया