Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
uttrakhand

उत्तराखंड में आज हुए दर्दनाक हादसे ने 14 लोगों की जान छीन ली

Posted on June 15, 2024 By Chhavi Singh

उत्तराखंड में आज हुए दर्दनाक हादसे ने 14 लोगों की जान छीन ली। जबकि कुछ जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई जो दिल दहला देने वाली हैं। हंसी खुशी जा रहे यात्रियों को क्या पता था कि पल भर में ही उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

यादें संजोने के लिए जा रहे यात्रियों को जिंदगी भर का दर्द मिल गया। 26 यात्रियों को लेकर टेंपो ट्रेवलर रात को दिल्ली से चला था। रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास यह टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे का कारण अभी ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। संभवतः वाहन तेज गति से भी था, जो पैराफिट तोड़कर 250 मीटर नीचे जा गिरा।
वाहन में 26 लोग थे, जिसमें तीन ड्राइवर थे। सात घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया। अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया।
रुद्रप्रयाग जिले में हुआ हादसा यात्रियों और उनके परिजनों को जिंदगीभर का दर्द दे गया। वाहन गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए यात्री चीखते रहे।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई।
इस यात्रा में कई यात्रियों ने अपने परिजनों और साथियों को खो दिया। कई यात्री गंभीर घायल है। जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: राजधानी में बढ़ते जल संकट के बीच मानवीय आधार पर हरियाणा राज्य से फिर से अतिरिक्त पानी जारी करने का किया आग्रह
Next Post: सोनाक्षी सिन्हा के हिसाब से पुरुषों की कौन सी आदतें एक रिश्ते के लिए लाल झंडे हैं

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • JD Vance: ‘दुनिया का अंत भी हो जाए तो ठीक’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से मची हलचल, AI को लेकर भी जताया डर
  • Ghaziabad : NIA-CBI अफसर बनकर 15 करोड़ मांगने वाले गिरोह का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया