Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
richa

ऋचा चड्ढा ने प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में साइन की कॉमेडी फिल्म

Posted on June 27, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वह प्रेग्नेंसी के 9वें महीने को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी अगली कॉमेडी फिल्म साइन करने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पर काम अक्टूबर में शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार है, जिसे अमितोष नागपाल ने लिखा है।

फिल्म नॉर्थ इंडिया पर सेट है। मैटरनिटी ब्रेक के दौरान काम करने को लेकर ऋचा ने कहा, मैं सभी महिलाओं की ओर से बात नहीं कर सकती। हर किसी का सफर अलग होता है। लेकिन मैं लंबे ब्रेक पर नहीं रहूंगी। मैं जल्द से जल्द काम पर वापस लौटने की कोशिश करूंगी। मेरे पास कई प्रोजेक्ट्स पेंडिंग पड़े हुए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी मां से प्रेरित हैं, उन्होंने दोनों भूमिकाओं को कुशलता से निभाया है।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि मैं दोनों जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा सकती हूं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके आस-पास किस तरह का सपोर्ट सिस्टम है और आपका साथी कितना मददगार है। इन मामलों में, मैं दोनों ही चीजों में भाग्यशाली हूं। उन्होंने कहा, मैंने मुंबई की महिलाओं को 9वें महीने में भी लोकल ट्रेन से काम पर जाते हुए देखा है, वे अपने गजरे के साथ पूरी तरह सजी-धजी दिखती हैं। मैं औसत भारतीय महिला से बहुत प्रेरित हूं और नहीं चाहती कि इसे मेडिकल कंडीशन के रूप में देखा जाए। यह जिंदगी का एक स्वाभाविक हिस्सा है। फिल्म के निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ऋचा को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: Sex Tape Scandal : सेक्स टेप मामले में प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज
Next Post: मांस की तुलना में वनस्पति आधारित विकल्प हृदय के लिए ज्यादा फायदेमंद

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme