Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
rail

कबाड़ बेच भारतीय रेलवे ने कमाए 41 हजार करोड़

Posted on June 17, 2024June 17, 2024 By Chhavi Singh

भारतीय रेलवे के पास राजस्व अर्जित करने के लिए सिर्फ माल ढुलाई और यात्री टिकट की बिक्री ही आय ही स्रेत नहीं होते हैं बल्कि रेलवे ने अपने अन्य प्रमुख स्रेतों भी राजस्व जुटाती है। इसके अलावा भी रेलवे के पास कमाई के दूसरे प्रमुख स्रेत होते हैं। इनमें स्क्रैप की बिक्री से जुटाई जाने वाली रकम का योगदान सबसे अधिक है। रेलवे ने बीते दस वर्षो में कबाड़ बेचकर 41,000 करोड़ रु पये से ज्यादा राजस्व अर्जित किया है।


रेलवे ने देशभर के अपने नेटवर्क पर परिचालन के दौरान प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में रेल कोच, माल गाड़ी के वैगन, पटरियां आदि संचालन के मानकों के मुताबिक अनुपयोगी हो जाते हैं। इन बेकार चीजों को रेलवे द्वारा बेचा जाता है। इससे प्रति वर्ष करोड़ों रु पयों की आय होती है। बताया जाता है कि वर्ष 2014 के पहले जब कबाड़ को बेचा जाता था, तो रेलवे को बहुत ज्यादा कमाई नहीं होती थी। लेकिन 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में रेलवे स्क्रैप की बिक्री में पारदर्शिता बढ़ी है। इसी का नतीजा है कि रेलवे ने कबाड़ से बिक्री से होने वाली कमाई में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की है।
रेलवे के सूत्रों के अनुसार, पिछले दस वर्षो को दौरान यानी 2014 से 2024 के बीच रेलवे ने स्क्रैप की बिक्री से 41,856 करोड़ रु पये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान स्क्रैप की बिक्री से 5,773 रु पये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया गया है। बताया गया है कि इस दौरान रेलवे द्वारा देश भर में 9,46,000 मीट्रिक टन कबाड़ बेचा गया है। इस कबाड़ में 6,313 वैगन, 2,746 यात्री कोच और 498 लोको भी शामिल हैं। इन चीजों के अलावा स्टाफ क्वाटरों, केबिनों, शैडो, वाटर टैंकों से निकला कबाड़ भी रेलवे द्वारा बेचा जाता है, जिससे पुराने ढांचों के दुरु पयोग की संभावना भी समाप्त होती है। रेलवे संस्थानों और परिसरों से कबाड़ हटने से नई वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त जगह भी मिलती है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: भोजपुरी गाना लक्ष्किन के तेवर रिलीज
Next Post: Kanchanjunga Express Accident : PM Modi ने जताया दुख, दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे रेल मंत्री, अब तक 15 की मौत

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme