Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
JK Election

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद और पिछले 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है

Posted on September 18, 2024September 18, 2024 By Chhavi Singh

मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखी

जम्मू कश्मीर में पहले चरण के मतदान में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। जम्मू कश्मीर में 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रहे मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखी है। जम्मू कश्मीर में जब से केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किया है, उसके बाद पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस चरण में सात जिलों में 24 सीट पर मतदान हुआ। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद और पिछले 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे है।

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। इसके बाद जम्मू कश्मीर को राज्य की जगह दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित किया था। इस कदम के बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे है। अधिकारियों के अनुसार, मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे में 11.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों की मानें तो महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते दिखे।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है। इसकी शुरुआत से पहले ही कई केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि दिन बढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी देखने को मिली। समय के साथ मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें और लंबी हो गयीं। मतदाताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को लंबे समय के बाद अपनी विधानसभा के सदस्य चुनने का मौका मिल रहा है और वे इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं।

इस वर्ष का चुनाव जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जम्मू कश्मीर सामने कई मुद्दे हैं लेकिन राज्य का दर्जा बहाल करना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस बार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए है। पहले चरण के दौरान सुचारू रूप से 24 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके तहत कुल 90 निर्दलीयों समेत 219 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 23 लाख से अधिक मतदान कर रहे है।

इस बार चुनाव अच्छे से हों इसके लिए 3,276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 14 हजार मतदान कर्मियों की ड्यूटी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए लगाई गई है। कश्मीर में इस बार चुनाव मैदान में कई प्रमुख उम्मीदवार हैं, जिनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव गुलाम अहमद मीर, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की सकीना इटू, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सरताज मदनी तथा अब्दुल रहमान वीरी शामिल हैं। पीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा और पार्टी की युवा इकाई के नेता वहीद पारा पुलवामा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जम्मू से प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री सज्जाद किचलू (नेकां), खालिद नजीद सुहारवर्दी (नेकां), विकार रसूल वानी (कांग्रेस), अब्दुल मजीद वानी (डीपीएपी), सुनील शर्मा (भाजपा), शक्ति राज परिहार (डोडा पश्चिम) और गुलाम मोहम्मद सरूरी जो तीन बार के विधायक हैं और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: लेबनान में 30 मिनट के अंतराल में कई पेजर विस्फोटित हुए, जिसमें नौ लोग मारे गए
Next Post: गाजियाबाद : CM योगी ने 6,000 युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए, 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Aamrapali Dubey-Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में निजी सवाल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, एंकर को दी हिदायत
  • Cabinet Decision : रेल-सड़क परियोजनाओं पर 13,041 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
  • IND vs SL 1st Test: मानव सुथार के 10 विकेट, भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया
  • UP-Japan Investment Meet 2026: योगी ने जापानी कंपनियों को दिया निवेश का न्योता, बोले- यूपी को बनाएं दूसरा औद्योगिक घर
  • UP Election 2027: मायावती का बड़ा दांव, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया