Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
doctor 1

केरल में चिकित्सकों और नर्सों का विरोध प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

Posted on August 17, 2024August 17, 2024 By Chhavi Singh

कोलकाता के एक अस्पताल में चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में किया व्यापक प्रदर्शन

संचार टाइम्स न्यूज़ डेस्क । केरल में चिकित्सकों और नर्सों ने शनिवार को कोलकाता के एक अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते राज्य के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) समेत सभी गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं।

‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की थी कि 17 अगस्त की सुबह छह बजे से लेकर 24 घंटे तक गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में चिकित्सक एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बर्बरता की शिकार महिला चिकित्सक के लिए न्याय की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग भी की।

टीवी चैनलों पर दिखाए गए वीडियो में दिखाया गया कि राज्य के एर्नाकुलम जिले के सामान्य अस्पताल समेत कई अन्य अस्पतालों के बाहर भी इसी प्रकार का प्रदर्शन देखने को मिला। मरीजों ने संवाददाताओं को बताया कि हड़ताल के कारण उन्हें इलाज के लिए सोमवार को आने के लिए कहा गया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं पर हड़ताल का असर नहीं पड़ा।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: नोएडा और गुरुग्राम के मॉल को बम धमकी: पुलिस ने तुरंत सुरक्षा अभियान शुरू किया
Next Post: खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों में मोटापा बढ़ रहा है

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया