Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
manish 2

जांच अभी जारी है, जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, HC से भी जमानत याचिका खारिज

Posted on May 21, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मनीलॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया. दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यह बड़ा झटका है. दिल्ली में 25 मई को वोट डाले जाएंगे.

‘आप’ नेता की याचिका को दरकिनार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में 30 से ज़्यादा आरोपी हैं, मामले में जांच अभी जारी है और कई आरोपी जांच में शामिल भी नहीं हुए. अदालत ने कहा कि इस मामले में कई सरकारी गवाहों ने मनीष के खिलाफ बयान दिए हैं. ऐसे में इस बात की संभावना बनती है कि जमानत पर बाहर आने के बाद वे उनको प्रभावित करेंगे.

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने कहा, “अदालत को बताया गया है कि मनीष ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की.. मोबाइल फोन नष्ट किये गए.. मनीष बेहद प्रभावशाली व्यक्ति हैं. उनके पास 18 मंत्रालय थे. जांच एजेंसी ने पहली नजर में मनीष के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग का केस बनाया है.”

अदालत ने ईडी और सीबीआई की दलीलों को मानते हुए कहा कि आबकारी नीति बनाई गई, जिसमें प्री-ड्राफ्टेड ईमेल भेजे गए और इसका उद्देश्य ऐसी नीति बनाना था जो कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो और रिश्वत भी आ सके. हाईकोर्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार इस मामले में उस समय हुआ जब कुछ लोगो को फायदा पहुंचने के लिए नीति बनाई गई ताकि पैसा आ सके. कोर्ट ने सख्त लहजों में शराब घोटाले को सत्ता के गंभीर दुरुपयोग का मामला बताया और कहा कि फेक रिस्पॉन्स के जरिए शराब नीति को लाया गया.

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: लू लग जाए या बुखार से तपने लगे शरीर, भूलकर भी न लें पेरासिटामोल
Next Post: IPL 2024 Qualifier 1: SRH को सस्ते में समेटने के बाद KKR का करारा जवाब, 10 ओवर में ठोके 100 रन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
Follow us on Social Media

Powered by PressBook WordPress theme