Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
nia

झारखंड : NIA ने सुरक्षाबलों पर हमला करने के दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

Posted on May 23, 2024May 23, 2024 By Chhavi Singh

झारखंड पुलिस ने शुरुआत में नौ लोगों के खिलाफ 2022 में आरोप पत्र दायर किया था। जांच अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने पिछले साल अगस्त और दिसंबर के बीच 20 लोगों के खिलाफ तीन पूरक आरोप पत्र दायर किए थे।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए)ने झारखंड में सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश का कथित तौर पर हिस्सा रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मओवादी (भाकपा- माओवादी) के दो सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

एजेंसी ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि झारखंड के निवासी अघनु गंझू उर्फ ​​अग्नु गंझू और खुदी मुंडा को मंगलवार को रांची की एक विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोप पत्र में नामजद किया गया है।

एनआईए ने कहा कि आरोप पत्र भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दायर किया गया है। इसी के साथ मामले में अबतक 31 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

झारखंड पुलिस ने शुरुआत में नौ लोगों के खिलाफ 2022 में आरोप पत्र दायर किया था। जांच अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने पिछले साल अगस्त और दिसंबर के बीच 20 लोगों के खिलाफ तीन पूरक आरोप पत्र दायर किए थे।

बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा-माओवादी के सदस्यों ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए झारखंड के बॉक्साइट खदान क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची थी।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: स्वादिष्ट लाहौरी जीरा : गर्मी से राहत पाएं ड्रिंक बनाकर, नोट करें रेसिपी
Next Post: लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से की बातचीत

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया