Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
trump

ट्रंप के चुनाव प्रचार के अपने गानों के इस्तेमाल पर एबीबी ने जताई आपत्ति

Posted on August 31, 2024 By Chhavi Singh

स्वीडन के पॉप संगीत ग्रुप एबीबीए ने डोनाल्ड ट्रंप से उनके चुनाव प्रचार अभियान रैलियों में ग्रुप के गीतों का उपयोग बंद करने को कहा है। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने कहा है कि उनके पास एबीबीए के गीतों का इस्तेमाल करने की अनुमति है।

बैंड ने कहा, एबीबीए को हाल ही में कुछ ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से ट्रंप के कार्यक्रम में उनके संगीत और वीडियो के अनधिकृत उपयोग का पता चला है। एबीबीए और उसके प्रतिनिधि ने तुरंत इन्हें हटाने का तथा ऐसी सामग्री डिलीट करने का अनुरोध किया है। उनकी ओर से कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। ‘वाटरलू’, ‘द विनर टेक्स इट ऑल’ और ‘मनी, मनी, मनी’ एबीबीए के लोकप्रिय गीत हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान दल के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें लाइसेंस मिल गया है। प्रवक्ता ने बताया, बीएमआई और एएससीएपी के साथ हमारे समझौते के माध्यम से एबीबीए के संगीत का उपयोग करने का लाइसेंस मिला था। 2020 के चुनाव से पहले ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, रिहाना, फिल कोंिलंस, फैरेल, जॉन फोगर्टी, नील यंग, एडी ग्रांट, पैनिक! एट द डिस्को, आर.ई.एम. और गन्स एन रोजेज ने भी अपने गीतों का ट्रंप द्वारा उपयोग किए जाने पर आपत्ति जताई थी। स्वीडन के एक दैनिक समाचार पत्र ‘स्वेन्स्का डेगब्लैडेट’ ने कहा कि जुलाई में मिनेसोटा में ट्रंप की रैली में ‘द विनर टेक्स इट ऑल’ बजाया गया था।

स्वीडन में यूनिवर्सल म्यूजिक ने कहा कि ट्रंप के एक आयोजन में एबीबीए का संगीत बजाए जाने का वीडियो सामने आया हैं। एबीबीए के, बिलबोर्ड हॉट 100 में 20 गाने शामिल हैं। इनमें से अधिकतर 1970 और 1980 के दशक में गाए गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: तूफान ’शानशान‘ के कारण टोक्यो में जन जीवन अस्त व्यस्त
Next Post: कमला हैरिस ने ट्रंप की नस्लीय टिप्पणियों पर सवाल को टाला

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया