Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi 1

दिल्ली में नाइट क्लब के बाहर चार लोगों ने की गोलीबारी, एक गिरफ्तार

Posted on September 8, 2024September 8, 2024 By Chhavi Singh

नयी दिल्ली (ST.News)। दिल्ली के शाहदरा में एक नाइट क्लब के बाहर चार लोगों द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर रात 12 बजकर 59 मिनट पर पुलिस को झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कांच क्लब के बाहर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी पुलिस थाने का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और क्लब के बाहर सड़क पर दो कारतूस और आठ खाली खोखे बरामद किए।

उन्होंने बताया कि क्लब के दरवाजे पर गोली लगने के दो निशान थे।  क्लब के ‘बाउंसर’ द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर क्लब में चार पुरुष पहुंचे। उनमें से दो ने अपनी बंदूक दिखायी और उस पर गोली चलायी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी इसके बाद विवेक विहार की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी और शाहरुख नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि दो और आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: द्वारका के एक अस्पताल में नशे में धुत मरीज ने चिकित्सक से की गाली-गलौज
Next Post: मौसम : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Cabinet Decision : रेल-सड़क परियोजनाओं पर 13,041 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
  • IND vs SL 1st Test: मानव सुथार के 10 विकेट, भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया
  • UP-Japan Investment Meet 2026: योगी ने जापानी कंपनियों को दिया निवेश का न्योता, बोले- यूपी को बनाएं दूसरा औद्योगिक घर
  • UP Election 2027: मायावती का बड़ा दांव, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी
  • Tejashwi Yadav Detained: राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, RJD का बड़ा प्रदर्शन

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया