Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
cold

दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ी ठंड, कश्मीर में जम गया डल झील का पानी

Posted on January 3, 2024January 3, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन तथा वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। वहीं, कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है और श्रीनगर की डल झील समेत जलाशयों में पानी जम गया है। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को मंगलवार की सुबह तेज सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में घना से मध्यम कोहरा छाया रहा। भारतीय रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें एक से छह घंटे तक विलंबित हुईं। आईएमडी ने दिल्ली में अगले सात दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने बुधवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने और सुबह में हल्का कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजस्थान का मौसम
वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जयपुर हवाईअड्डे पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। रेगिस्तानी राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही और सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फलौदी में 4.8 डिग्री, करौली में 5.2 डिग्री, जैसलमेर में 5.4 डिग्री, पिलानी में 5.7 डिग्री, सिरोही में छह डिग्री और धौलपुर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा।

पंजाब का मौसम
पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में आठ डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा का मौसम
हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार सुबह दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। पिछले सप्ताह क्षेत्र में ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। पिछले दो दिनों के दौरान क्षेत्र के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई है।

जम गई डल झील
वहीं, कश्मीर घाटी में सोमवार रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा, जो शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हाउसबोट में रहने वाले झील के लोगों को अपनी नावों को किनारे की ओर घुमाते समय बर्फ की परत को तोड़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। अत्यधिक शीत लहर की स्थिति के कारण कश्मीर के कई इलाकों में जल आपूर्ति के पाइप जम गए हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है, जिससे प्रसिद्ध डल झील सहित जलाशय में पानी जम जाता है। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फवारी भी होती है। चिल्लाई-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।

यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और राज्य के एक या दो हिस्सों में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ में मौसम कार्यालय ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और राज्य के पश्चिमी भाग में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, अयोध्या, लखनऊ, आगरा और मेरठ मंडलों सहित अन्य मंडलों में दिन का तापमान सामान्य सीमा से काफी नीचे रहा। शाहजहांपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि बांदा में 22.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: हड़ताली ट्रांसपोर्टर्स को सरकार ने मनाया
Next Post: ईरान में धमाका, 103 की मौत

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया