Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kharge

दिल्ली हवाई अड्डे की घटना मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल : खरगे

Posted on June 28, 2024 By Chhavi Singh

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढहने की घटना को मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल करार दिया और आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में बने बुनियादी ढांचे घटिया गुणवत्ता के चलते ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में बने घटिया बुनियादी ढांचे के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 की छत गिरी, जबलपुर हवाई अड्डे की छत गिरी, अयोध्या की नई सड़कों की हालत खस्ता, राम मंदिर में लीकेज, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड में दरारें, 2023 और 2024 में बिहार में 13 नए पुल ध्वस्त हो गए, प्रगति मैदान सुरंग जलमग्न हो गई और गुजरात में मोरबी पुल त्रासदी हुई।’’

खरगे ने कहा कि ये कुछ ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं जो प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के ‘‘विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे’’ के निर्माण के बड़े-बड़े दावों की असलियत को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘10 मार्च को जब मोदी जी ने दिल्ली हवाई अड्डे के टी1 का उद्घाटन किया तो उन्होंने खुद को ‘‘दूसरी मिट्टी का इंसान…’’ बताया था। यह सारी झूठी वाहवाही और बयानबाजी केवल चुनाव से पहले रिबन काटने के समारोहों के लिए थी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे की त्रासदी के पीड़ितों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।

उन्होंने एक भ्रष्ट, अयोग्य और स्वार्थी सरकार का खामियाजा भुगता।’’ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का चंदा लो और धंधा दो का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दिल्ली : हवाई अड्डे की छत ढहने के बाद टी1 पर विमानों का प्रस्थान स्थगित
Next Post: SCO शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया