Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
dip

नमकीन स्नैक्स के साथ डिप का इस्तेमाल न करने से कैलोरी कम करने में मिल सकती है मदद

Posted on August 2, 2024August 2, 2024 By Chhavi Singh

एक शोध से यह बात सामने आई है कि नमकीन स्नैक्स के साथ डिप का इस्तेमाल न करने से कैलोरी कम करने में मदद मिल सकती है। अमेरिका में पैन स्टेट सेंसरी इवैल्यूएशन सेंटर में किए गए नवीनतम शोध में यह बात सामने आई कि जब उपभोक्ताओं को नमकीन स्नैक के साथ डिप परोसा जाता है तो जो उसका सेवन करते हैं और जो उससे बचते हैं तो उनके शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?

शोध के निष्कषरे से पता चला कि जिन लोगों ने चिप्स और डिप एक साथ खाए, उन्होंने केवल चिप्स खाने वालों की तुलना में 77 प्रतिशत अधिक कैलोरी इनटेक किया। हालांकि, फूड क्वालिटी एंड प्रेफरेंस पत्रिका में प्रकाशित शोध से पता चला है कि चिप्स का मात्रा में कोई अंतर नहीं था। खाद्य विज्ञान के प्रोफेसर और केंद्र निदेशक जॉन हेस ने कहा, जब डिप उपलब्ध थी तो लोगों ने कम चिप्स नहीं खाए, उन्होंने चिप्स के साथ डिप की मात्रा भी उतनी ही ली। इसका मतलब यह है कि चिप्स में डिप मिलाने से लोगों में कैलोरी की मात्रा में काफी वृद्धि हो सकती है और उन्हें इसका एहसास भी नहीं होता।

अध्ययन में 46 वयस्क प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिन्हें 70 ग्राम रैंच-फ्लेवर वाले चिप्स, या लगभग 2.5 सर्विग्स के बराबर या लगभग एक तिहाई कप रैंच डिप के साथ या बिना डिप के परोसे गए। टीम ने पाया कि लोगों ने बिना डिप के भी उतनी ही मात्रा में चिप्स खाए, जिससे डिप उपलब्ध होने पर उनकी कैलोरी की मात्रा में काफी वृद्धि हुई। औसतन लोगों ने एक बार में चिप्स और डिप इनटेक से 345 कैलोरी प्राप्त की, जबकि अकेले चिप्स सेवन से उन्हें 195 कैलोरी मिली।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: ईडी की छापेमारी की तैयारी, दिल खोलकर इंतजार है: राहुल
Next Post: भारत को तीन मेडल मिल चुके हैं जिसमें से दो मनु भाकर ने दिलाए हैं, कुछ दावेदार मेडल की रेस से बाहर हो गए

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया